Sponsored Item:   Daily Haiku 19mar10
     
Online Creative Writing
Writers Writing
Site Navigation
  Things To Do & Read> 
  Writing Resources> 
  Genres> 
IMFavsNewsNotesRandom
WritingNot a Member?Writing
Sign up now for a
Free Email Account &
your own Online
Writing Portfolio!
WritingMember LoginWriting

Username:
Password:

[ Login Trouble? ]

*
Sponsored Items

Click Here To Bid  

Testimonials
Tell A Friend
Know someone who'd
like this page?

Email Address:

Optional Comment:

Who's Online?
Members: 338    
Guests: 662    

   
Total Online Now: 1000    

Writing.Com Time

Friday
March 19, 2010
1:06pm EDT

  >> Book >> Emotional >> ID #1520624  |   Show DetailsPrinter Friendly PageTell A Friend
 OLD HINDI FILM SONGS
Lyrics of old Hindi film songs, from 1940's onwards, listed alphabetically.
Rated:
E
by:
Avg Rating: (1)

[ <<--Previous || Back To Entry List || Next -->> ]

Entry #632152, added on 01-26-09 @ 4:42 pm EST.
   [Entry Access Restriction] None.

Title: Sngs from आ to आधा


आं आं आं, आँ आँ आँ


आँखों-आँखों में हम-तुम हो गए दीवाने

Film: Mahal (1969)
Music: Kalyanji-Anandji
Lyrics: Anand Bakshi
Singer (s): Kishor, Asha
Starring: Dev Anand, Asha Parekh


कि : आँखों-आँखों में हम-तुम हो गए दीवाने
आ : बातों-बातों में देखा बन गए अफ़साने
कि : आँखों-आँखों ...

कि : हम अजनबी थे तुम थे पराए
इक दूसरे के दिल में समाए
हम और तुम में उफ़ ये मोहब्बत कैसे हो गई
हम तुम जाने नहीं जाने
आ : बातों-बातों ...

कि : कितनी हसीन ये तनहाइयाँ हैं
आ : तन्हाइयों में रुस्वाइयाँ हैं
कि : रुसवाइयों से डरते नहीं हम
ल : छेड़ो प्यार की बातें
कि : छोड़ो ये बहाने
दो : आँखों-आँखों ...



आँखों में क़यामत के काजल, होंठों पे गज़ब की लाली है

Film: Kismat (1968)
Music: O P Nayyar
Lyrics: S H Bihari
Singer (s): Mahendra Kapoor
Starring: Biswajeet, Babita

आँखों में क़यामत के काजल
होंठों पे गज़ब की लाली है
बंदापरवर कहिये किसकी
तक़दीर संवरने वाली है

सदके...
सदके मैं तुम्हारी बाहों के
जो आग लगा दी पानी में
क़ुरबान तुम्हारी आँखों के
जो भर दें रंग जवानी में
मर जाऊँ तुम्हारे गालों पर
जिन में के गुलों की लाली है
बंदापरवर ...

ओ हो हो...
ये आपकी मस्ती का आलम
ये बहके हुए जज़बात मेरे
कुछ कह न सका मैं दीवाना
कहते हैं मगर हालात मेरे
या आप नशे में डूबे हैं
या मेरी नज़र मतवाली है
बंदापरवर ...

९९९९९९९९९९९९

आँखों में क़यामत के काजल, होंठों पे गज़ब की लाली है
बंदापरवर कहिये किसकी तक़दीर संवरने वाली है

सदके मैं तुम्हारी बाहों के जो आग लगा दी पानी में
क़ुरबान तुम्हारी आँखों के जो भर दें रंग जवानी में
मर जाऊँ तुम्हारे गालों पर जिन में के गुलों की लाली है
बंदापरवर कहिये किसकी तक़दीर संवरने वाली है


ये आपकी मस्ती का आलम ये बहके हुए जज़बात मेरे
कुछ कह न सका मैं दीवाना कहते हैं मगर हालात मेरे
या आप नशे में डूबे हैं या मेरी नज़र मतवाली है
बंदापरवर कहिये किसकी तक़दीर संवरने वाली है





आँखों में मस्ती शराब की

Film: Chhaaya (1961)
Music: Salil Choudhary
Lyrics: Rajinder Krishan
Singer (s): Talat, Lata / Talat
Starring: Sunil Dutt, Asha Parekh


आँखों में मस्ती शराब की
काली ज़ुल्फ़ों में आँहें शबाब की
जाने आई कहाँ से टूटके
मेरे दामन में पंखुड़ी गुलाब की
हाए, आँखों...

चांद का टुकड़ा कहूँ या, हुस्न की दुनिया कहूँ
प्रीत की सरगम कहूँ या, प्यार का सपना कहूँ
सोचता हूँ, क्या कहूँ, सोचता हूँ, क्या कहूँ
इस शोख़ को मैं क्या कहूँ
आँखों...

चाल कहती है न हो, पहली घटा बरसात की
हर अदा अपनी जगह, तारीफ़ हो किस बात की
आरज़ू कितने दिनों से, आरज़ू कितने दिनों से
थी हमें इस रात की
आँखों...





आँसू भरी हैं ये जीवन की राहें कोई उनसे कह दे हमें भूल जाएं


Film: Parvarish (1958)
Music: Dattaram
Lyrics: Hasrat
Singer (s): Mukesh
Starring: aj Kapoor, Mala Sinha, Mahmood

आँसू भरी हैं ये जीवन की राहें
कोई उनसे कह दे हमें भूल जाएं
आँसू ...

वादे भुला दें क़सम तोड़ दें वो - (२)
हालत पे अपनी हमें छोड़ दें वो
उन्हें घर मुबारक हमें अपनी आँहें
कोई उनसे कह दे ...

बरबादियों की अजब दास्ताँ हूँ - (२)
शबनम भी रोए मैं वो पासबाँ हूँ
ऐसे जहाँ से क्यूँ हम दिल लगाएं
कोई उनसे कह दे ...
आँसू ...





आँसू समझ के क्यों मुझे आँख से तूने गिरा दिया

Film: Chhaaya (1961)
Music: Salil Choudhary
Lyrics: Rajinder Krishan
Singer (s): Talat, Lata / Talat
Starring: Sunil Dutt, Asha Parekh

आँसू समझ के क्यों मुझे आँख से तूने गिरा दिया
मोती किसी के प्यार का मिट्टी में क्यों मिला दिया
आँसू समझ के क्यों मुझे

नग़्मा हूँ कब मगर मुझे अपने पे कोई नाज़ था -२
गाया गया हूँ जिस पे मैं टूटा हुआ वो साज़ था
जिस ने सुना वो हँस दिया, हँस के मुझे रुला दिया
आँसू समझ के क्योँ मुझे ॥।

जो ना चमन में खिल सका मैं वो गरीब फूल हूँ
जो कुछ भी हूँ बहार की छोटी सी एक भूल हूँ
जिस ने खिला के खुद मुझे, खुद ही मुझे भुला दिया
आँसू समझ के क्यों मुझे

मेरी ख़ता मुआफ़ मैं भूले से आ गया यहाँ
वरना मुझे भी है खबर मेरा नहीं है ये जहाँ
डूब चला था नींद में अच्छा किया जगा दिया
आँसू समझ के क्यों मुझे








आ आ आ



आ चल के तुझे मैं ले के चलूं

Film: Door Gagan Ki Chhaaon Mein (1964)
Music: Kishore
Lyrics: Kishore
Singer (s): Kishore
Starring: Kishore, Supriya Chowdhury, Amit Kumar

आ चल के तुझे, मैं ले के चलूं
इक ऐसे गगन के तले
जहाँ ग़म भी न हो, आँसू भी न हो
बस प्यार ही प्यार पले
इक ऐसे गगन के तले

सूरज की पहली किरण से, आशा का सवेरा जागे (२)
चंदा की किरण से धुल कर, घनघोर अंधेरा भागे (२)
कभी धूप खिले कभी छाँव मिले
लम्बी सी डगर न खले
जहाँ ग़म भी न हो, आँसू भी न हो ...

जहाँ दूर नज़र दौड़ आए, आज़ाद गगन लहराए
जहाँ रंग बिरंगे पंछी, आशा का संदेसा लाएं (२)
सपनो मे पली हँसती हो कली
जहाँ शाम सुहानी ढले
जहाँ ग़म भी न हो, आँसू भी न हो ...
आ चल के तुझे मैं ले के चलूं ...




आ जा अब तो आ जा मेरी क़िस्मत के ख़रीदार

Film: Anaarkali (1953)
Music: C Ramchandra
Lyrics: Rajinder Krishan
Singer (s): Hemant
Starring: Pradeep Kumar, Bina Rai

आ जा अब तो आ जा मेरी क़िस्मत के ख़रीदार
नीलाम हो रही है मेरी चाहत सर-ए-बाज़ार
सब ने लगाई बोली ललचाई हर नज़र
मैं तेरी हो चुकी हूँ दुनिया है बेख़बर
ज़ालिम बड़े भोले हैं मेरे ये तलबगार
हस्रत भरी जवानी ये हुस्न ये शबाब
रँगीन दिल को महफ़िल मेरे हसीन ख़्वाब
गोया कि मेरी दुनिया लूटने को है तैयार






आ जा मेरी बरबाद मोहब्बत के सहारे

Film: Anmol Ghadi (1946)
Music: Naushad
Lyrics: Tanvir Naqvi
Singer (s): Noorjehan
Starring: Surinder, Noorjehan, Suraiya


( आ जा, आ जा
आ जा मेरी बरबाद मोहब्बत के सहारे
है कौन जो बिगड़ी हुई तक़दीर सँवारे ) -२

( आये भी न थे ख़ुश्क़ हुये आँखों में आँसू
हाय आँखों में आँसू ) -२
निकले भी न थे लुट गये अरमान बेचारे
है कौन जो बिगड़ी हुई तक़दीर सँवारे

( अन्जाम-ए-मोहब्बत हमें मालूम है लेकिन
हमें मालूम है लेकिन ) -२
लेते हैं तेरे ग़म में उम्मीदों के सहारे
है कौन जो बिगड़ी हुई तक़दीर सँवारे

( था दिल को फ़क़त तेरी मोहब्बत का सहारा
मोहब्बत का सहारा ) -२
हमने इसी उम्मीद पे दिन अपने ग़ुज़ारे
है कौन जो बिगड़ी हुई तक़दीर सँवारे

आ जा, आ जा
आ जा मेरी बरबाद मोहब्बत के सहारे
है कौन जो बिगड़ी हुई तक़दीर सँवारे

००००००००००
आ जा मेरी बरबाद मोहब्बत के सहारे
है कौन जो बिगड़ी हुई तक़दीर सँवारे

आये भी न थे ख़ुश्क़ हुये आँखों में आँसू
निकले भी न थे लुट गये अरमान बेचारे

अन्जाम-ए-मोहब्बत हमें मालूम है लेकिन
लेते हैं तेरे ग़म में उम्मीदों के सहारे

था दिल को फ़क़त तेरी मोहब्बत का सहारा
हमने इसी उम्मीद पे दिन अपने ग़ुज़ारे
है कौन जो बिगड़ी हुई तक़दीर सँवारे






आ जा रे ऽऽऽ परदेसी

Film: Madhumati (1958)
Music: Salil Choudhary
Lyrics: Shailendra
Singer (s): Mukesh
Starring: Dilip Kumar, Vijayanthimala


आ जा रे ऽऽऽ परदेसी
मैं तो कब से खड़ी इस पार
ये अँखियाँ, थक गई पंथ निहार
आ जा रे, परदेसी

(तुम संग जनम जनम के फेरे
भूल गये क्यूँ साजन मेरे ) - २
तड़पत हूँ मैं सांझ सवेरे, ओ ...
आ जा रे, मैं तो कब से खड़ी इस पार ...

(मैं नदिया फिर भी मैं प्यासी
भेद ये गहरा बात ज़रा सी ) - २
बिन तेरे हर रात उदासी, ओ ...
आ जा रे, मैं तो कब से खड़ी इस पार ...

मैं दिये की ऐसी बाती
जल न सकी जो बुझ भी न पाती
आ मिल मेरे जीवन साथी, ओ ...
आ जा रे, मैं तो कब से खड़ी इस पार ...


आ जा सनम मधुर चाँदनी में हम

Film: Chori Chori (1955)
Music: Shankar-Jaikishan
Lyrics: Hasrat
Singer (s): Manna De, Lata
Starring: Raj Kapoor, Nargis, Pran, Johnny Walker, Bhagwan, Gope, Tuntun, Raj Sulochana

म: आ जा सनम मधुर चाँदनी में हम
तुम मिलें तो वीराने में भी आ जाएगी बहार
झूमने लगेगा आसमां - २

ल: कहता है दिल और मचलता है दिल
मोरे साजन ले चल मुझे तारों के पार
लगता नहीं है दिल यहाँ - २

म: भीगी-भीगी रात में, दिल का दामन थाम ले
खोई-खोई ज़िन्दगी हरदम तेरा नाम ले
(ल: चाँद की बहकी नज़र, कह रही है प्यार कर
ज़िन्दगी है इक सफ़र, कौन जाने कल किधर ) - २
दोनो: आ जा सनम मधुर ...

म: दिल ये चाहे आज तो, बादल बन उड़ जाऊँ मैं
दुल्हन जैसा आसमां, धरती पर ले आऊँ मैं
(ल: चाँद का डोला सजे, धूम तारों में मचे
झूम के दुनिया कहे, प्यार में दो दिल मिले ) - २
दोनो: आ जा सनम मधुर ...
९९९९९९९९९९९९९
आ जा सनम मधुर चाँदनी में हम तुम मिलें तो वीराने में भी आ जाएगी बहार
झूमने लगेगा आसमां, झूमने लगेगा आसमां
कहता है दिल और मचलता है दिल, मोरे साजन ले चल मुझे तारों के पार
लगता नहीं है दिल यहाँ, लगता नहीं है दिल यहाँ

भीगी-भीगी रात में, दिल का दामन थाम ले
खोई-खोई ज़िन्दगी हरदम तेरा नाम ले
चाँद की बहकी नज़र, कह रही है प्यार कर
ज़िन्दगी है इक सफ़र, कौन जाने कल किधर

दिल ये चाहे आज तो, बादल बन उड़ जाऊँ मैं
दुल्हन जैसा आसमां, धरती पर ले आऊँ मैं
चाँद का डोला सजे, धूम तारों में मचे
झूम के दुनिया कहे, प्यार में दो दिल मिले





आ जाओ तड़पते हैं अरमाँ, अब रात गुज़रने वाली है
aa jaao ta.Dapate hai.n aramaa.N, ab raat guzarane vaalii hai

चित्रपट / Film: Aawaara
संगीतकार / Music Director: शंकर - जयकिशन-(Shankar-Jaikishan)
गीतकार / Lyricist: हसरत-(Hasrat)
गायक / Singer(s): लता-(Lata)



आ जाओ तड़पते हैं अरमाँ, अब रात गुज़रने वाली है
अब रात गुज़रने वाली है
मैं रोऊँ यहाँ तुम चुप हो वहाँ
अब रात गुज़रने वाली है \- २
आ जाओ ...

ओ ... चाँद की रंगत उड़ने लगी
लो तारों के दिल अब डूब गए, डूब गए
है दर्द भरा बेचैन समां, अब रात गुज़रने वाली है
अब रात गुज़रने वाली है

इक चाँद के डोले में आयी नज़र
ये रात की दुल्हन चल दी किधर, चल दी किधर
आवाज़ तो दो खोये हो कहाँ, अब रात गुज़रने वाली है
अब रात गुज़रने वाली है

घबरा के नज़र भी हार गयी
तक़दीर को भी नींद आने लगी, नींद आने लगी
तुम आते नहीं, मैं जाऊँ कहाँ, अब रात गुज़रने वाली है
अब रात गुज़रने वाली है
००००००००००००००
आ जाओ तड़पते हैं अरमाँ, अब रात गुज़रने वाली है
मैं रोऊँ यहाँ तुम चुप हो वहाँ अब रात गुज़रने वाली है

ओ ... चाँद की रंगत उड़ने लगी लो तारों के दिल अब डूब गए, डूब गए
है दर्द भरा बेचैन समां, अब रात गुज़रने वाली है अब रात गुज़रने वाली है

इक चाँद के डोले में आयी नज़र ये रात की दुल्हन चल दी किधर, चल दी किधर
आवाज़ तो दो खोये हो कहाँ, अब रात गुज़रने वाली है अब रात गुज़रने वाली है

घबरा के नज़र भी हार गयी तक़दीर को भी नींद आने लगी, नींद आने लगी
तुम आते नहीं, मैं जाऊँ कहाँ, अब रात गुज़रने वाली है अब रात गुज़रने वाली है



आ लौट के आजा मेरे मीत, तुझे मेरे गीत बुलाते हैं

Film: Rani Roopmati (1959)
Music: S N Tripathi
Lyrics: Bharat Vyas
Singer (s): Lata / Mukesh
Starring: Bharat Bhushan, Nirupa Roy

आ लौट के आ जा मेरे मीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं
मेरा सूना पड़ा रे संगीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं

बरसे गगन मेरे बरसे नयन देखो तरसे है मन अब तो आ जा
शीतल पवन ये लगाए अगन
ओ सजन अब तो मुखड़ा दिखा जा
तूने भली रे निभाई प्रीत
तूने भली रे निभाई प्रीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं
आ लौट...

एक पल है हँसना एक पल है रोना कैसा है जीवन का खेला
एक पल है मिलना एक पल बिछड़ना
दुनिया है दो दिन का मेला
ये घड़ी न जाए बीत
ये घड़ी न जाए बीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं
आ लौट...


००००००००००००००००००००

आ लौट के आ जा मेरे मीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं
मेरा सूना पड़ा रे संगीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं

बरसे गगन मेरे बरसे नयन देखो तरसे है मन अब तो आ जा
शीतल पवन ये लगाए अगन ओ सजन अब तो मुखड़ा दिखा जा
तूने भली रे निभाई प्रीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं
आ लौट के आ जा मेरे मीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं

एक पल है हँसना एक पल है रोना कैसा है जीवन का खेला
एक पल है मिलना एक पल बिछड़ना दुनिया है दो दिन का मेला
ये घड़ी न जाए बीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं
आ लौट के आ जा मेरे मीत तुझे मेरे गीत बुलाते हैं




आओ हुज़ूर तुमको, सितारों में ले चलूँ ...

Film: Kismat (1968)
Music: O P Nayyar
Lyrics: S H Bihari
Singer (s): Mahendra Kapoor
Starring: Biswajeet, Babita

आओ हुज़ूर तुमको ...

आओ हुज़ूर तुमको, सितारों में ले चलूँ ... hic!
दिल झूम जाए ऐसी, बहारों में ले चलूँ
आओ हुज़ूर आओ ...

(हमराज़ हमख़याल तो हो, हमनज़र बनो
तय होगा ज़िंदगी का सफ़र, हमसफ़र बनो) - २
आ हा हा, ओ ओ, हो हो हो,
आ हा आ हा हा, ओ हो हो ... hic!
चाहत के उजले-उजले नज़ारों में ले चलूँ
दिल झूम जाए ऐसी, बहारों में ले चलूँ
आओ हुज़ूर आओ ...

लिख दो किताब-ए-दिल पे कोई, ऐसी दास्तां
जिसकी मिसाल दे न सके, सातों आसमां
आ हा हा, ओ ओ, हो हो हो,
आ हा आ हा हा, ओ हो हो ... hic!
बाहों में बाहें डाले, हज़ारों में ले चलूँ
दिल झूम जाये ऐसी, बहारों में ले चलूँ
आओ हुज़ूर आओ ...




आगे भी जाने न तू, पीछे भी जाने न तू

Film: Waqt (1965)
Music: Ravi
Lyrics: Sahir
Singer (s): Asha, Mahendra Kapoor
Starring: Shashi, Sharmila, Balraj Sahni, Achala Sachdev, Sunil Dutt, Sadhna, Rajkumar



आगे भी जाने न तू, पीछे भी जाने न तू
जो भी है, बस यही एक पल है

अन्जाने सायों का राहों में डेरा है
अन्देखी बाहों ने हम सबको घेरा है
ये पल उजाला है बाक़ी अंधेरा है
ये पल गँवाना न ये पल ही तेरा है
जीनेवाले सोच ले यही वक़्त है कर ले पूरी आरज़ू
आगे भी ...

इस पल की जलवों ने महफ़िल संवारी है
इस पल की गर्मी ने धड़कन उभारी है
इस पल के होने से दुनिया हमारी है
ये पल जो देखो तो सदियों पे वारि है
जीनेवाले सोच ले यही वक़्त है कर ले पूरी आरज़ू
आगे भी ...

इस पल के साए में अपना ठिकाना है
इस पल की आगे की हर शय फ़साना है
कल किसने देखा है कल किसने जाना है
इस पल से पाएगा जो तुझको पाना है
जीनेवाले सोच ले यही वक़्त है कर ले पूरी आरज़ू
आगे भी ...





आज कहाँ जाके नज़र टकराई

Film: Anokhi Ada (1948)
Music: Naushad
Lyrics: Shakeel
Singer (s): Shamshad
Starring: Surendra, Naseem Bano, Murad, Cuckoo


ओ~ आज कहाँ जाके - २
नज़र टकराई - २
ओ~ सोये हुए मन में - २
ख़ुशी की लहर आई - २
ओ~

(दिल मे क्यूँ हूँक उठी हूँक उठी
नैनों में कौन आया कौन आया) - २
बीते दिन याद करो - २
किसने ये गीत गाया गीत गाया
बज उठी मन में - २
मधुर शहनाई - २
आज कहाँ जाके नज़र टकराई

क्यूँ मेरे बस में नहीं, हाय क्या दिल को हुआ - २
आँखों की नींद गई - २
लुट गया चैन मेरा चैन मेरा
जैसे कोई भूली - २
कहानी याद आई - २
आज कहाँ जाके नज़र टकराई



आज की काली घटा, मस्त-मतवाली घटा

Film: Uski Kahaani ()
Music: Kanu Roy
Lyrics: Kaifi Azmi
Singer (s): Geeta
Starring:

आज की काली घटा, मस्त-मतवाली घटा
मुझसे कहती है कि प्यासा है कोई
कौन प्यासा है, मुझे क्या मालूम
आज की काली घटा ...

प्यास के नाम से जी डरता है
इस इल्ज़ाम से जी डरता है
शौक-ए-बदनाम से जी डरता है
मीठी नज़रों में समाया है कोई
क्यों समाया है, मुझे क्या मालूम
आज की काली घटा ...

प्यासी आँखों में मुहब्बत लेके
लड़खड़ा जाने की इजाज़त लेके
मुझसे बेवजह शिकायत लेके
दिल की दहलीज़ तक आया है कोई
कौन आया है, मुझे क्या मालूम
आज की काली घटा ...

कुछ मज़ा आने लगा जीने में
जाग उठा दर्द कोई सीने में
मेरे एहसास के आइने में
इक साया नज़र आता है कोई
किसका साया है, मुझे क्या मालूम
आज की काली घटा ...

ज़िन्दगी पहले ना थी इतनी हसीन
और अगर थी तो मुझे याद नहीं
यही अफ़साना ना बन जाये कहीं
कुछ निगाहों से सुनाता है कोई
क्या सुनाता है, मुझे क्या मालूम
आज की काली घटा ...





आज की रात नहीं शिकवे शिकायत के लिये

Film: Dharmputra (1961)
Music: N Dutta
Lyrics: Sahir
Singer (s): Mahendra Kapoor
Starring: Shashi Kapoor, Indrani Mukherjee


आज की रात नहीं शिकवे शिकायत के लिये
आज हर लम्हा हर एक पल है मुहब्बत के लिये
रेशमी सेज है महकी हुई तन्हाई है
आज की रात मुरादों की बारात आई है
आज की रात ...

हर गुनाह आज मुक़द्दस है फ़रिश्तों की तरह
काँपते हाथों को मिल जाने दो रिश्तों की तरह
आज मिलने में न उलझन है न रुसवाई है
आज की रात मुरादों की बारात आई है
आज की रात ...

अपनी ज़ुल्फ़ें मेरे शाने पे बिखर जाने दो
इस हसीं रात को कुछ और निखर जाने दो
सुबह ने आज न आने की क़सम खाई है
आज की रात मुरादों की बारात आई है
आज की रात ...





आज की रात बड़ी शोख बड़ी नटखट है, आज तो तेरे बिना नींद न आयेगी

• Movie: Nai Umr Ki Nai Fasal/ New Crop of the New Age
• Singer(s): Mohammad Rafi, Asha Bhonsle
• Music Director: Roshan
• Lyricist: Neeraj
• Actors/Actresses: Tanuja, Rajeev
• Year/Decade: 1965, 1960s


आज की रात बड़ी शोख बड़ी नटखट है
आज तो तेरे बिना नींद न आयेगी
अब तो तेरे ही यहाँ आने का ये मौसम है
अब तबीयत न ख़यालों से बहल पायेगी
देख वो छत पे उतर आयी है सावन की घटा
दे रही द्वार पे आवाज़ खड़ी पुरवाई
बिजली रह रह के पहाड़ं पे चमक उठती है
सूनी आँखों में कोई ख़्वाब ले ज्यों अंगड़ाई
कैसे समझाऊँ?
कैसे समझाऊँ कि इस वक़्त का मतलब क्या है
दिल की है बात
हो दिल की है बात न होंठों से कही जायेगी
आज तो तेरे बिना नींद नहीं आयेगी ...
ये भटकते हुए जुगुनू ये दिये आवारा
भीगते पेड़ों पे बुझ-बुझ के चमक उठते हैं
तेरे आँचल में टके सलमें सितारे जैसे
मुझ से मिलने को बिना बात दमक उठते हैं
सारा आलम
सारा आलम है गिरफ़्तार तेरे हुस्न में जब
मुझसे ही कैसे
हो, मुझसे ही कैसे ये बरसात सही जायेगी
आज तो तेरे बिना नींद नहीं आयेगी ...
रात रानी की ये भीनी सी नशीली खुशबू
आ रही है के जो छन छन के घनी डालों से
ऐसा लगता है किसी ढीठ झखोरे से लिपट
खेल आयी है तेरे उलझे हुए बालों से
और बेज़ार
और बेज़ार न कर, मेरे तड़पते दिल को
ऐसी रंगीन
हो, ऐसी रंगीन ग़ज़ल रात न फिर गायेगी
आज तो तेरे बिना नींद नहीं आयेगी ...
आ: आज की रात बड़ी शोख बड़ी नटखट है
आज तो तेरे बिना नींद नहीं आयेगी
अब तो तेरे ही यहाँ आने का ये मौसम है
अब तबीयत न ख़यालों से बहल पायेगी
हाय पानी की ये रिमझिम ये खुलेदार फुहार
ऐसे नस नस में तेरी चाह जगा जाती है
जैसे पिंजरे में किसी क़ैद पड़े पंछी को
अपनी आज़ाद उड़ानों की याद आती है
अब तो आ जाओ
अब तो आ जाओ मेरे माँग के सिन्दूर सुहाग
साँस तेरी है
साँस तेरी है तेरे नाम पे मिट जायेगी
आज तो तेरे बिना नींद नहीं आयेगी ...
ऐसी ही रात तो वो थी कि तेरी नज़रों ने
मुझे पहनाया था जब प्यार के कपड़ों का लिबास
और उस रात भी ऐसी ही शराबी थी फ़िज़ा
जब तेरी बाहों में महकी थी मेरी साँस-ओ-अदा (?)
और अब ऐसी
और अब ऐसी जवाँ रुत में अकेली मैं हूँ
आ जा वरना
आ जा वरना ये शमा काँप के बुझ जायेगी
आज तो तेरे बिना नींद नहीं आयेगी ...
र: पर ठहर वो जो वहाँ
पर ठहर वो जो वहाँ लेटे हैं फ़ुट्पाथों पर
लाश भी जिनके कफ़न तक न यहाँ पाती है
और वो झोंपड़े छत भी न है सर पर जिन के
छाते छप्पर ही जहाँ ज़िंदगी सो जाती है
पहले इन सब के लिये
पहले इन सब के लिये एक इमारत गढ़ लूँ
फिर तेरी माँग
फिर तेरी माँग सितारों से भरी जायेगी
आ: आज तो तेरे बिना नींद नहीं आयेगी ...





आज की रात बहुत गर्म हवा चलती है, आज की रात न फुटपाथ पे नींद आयेगी

Film: Sone Ki Chidiya (1958)
Music: O P Nayyar
Lyrics: Sahir
Singer (s): Rafi, Asha
Starring: Balraj Sahni, Nutan, Talat


आज की रात बहुत गर्म हवा चलती है
आज की रात न फुटपाथ पे नींद आयेगी
सब उठो, मैं भी उठूँ, तुम भी उठो, तुम भी उठो
कोई खिड़की इसी दीवार में खुल जायेगी

ये ज़मीं तब भी निगल लेने पे आमादा थी
पाँव जब टूटती शाख़ों से उतारे हमने
इन मशीनों को ख़बर है न मकानों को ख़बर
उन दिनों की जो गुफ़ाओं में गुज़ारे हमने

सिर्फ़ ख़ाका था जो सच पूछो तो ख़ाका भी न था
जिसके ये कसद ये ऐवान उतारे हमने
हाथ ढलते गये साँचों में तो थकते कैसे
नख़्श के बाद नये नख़्श निखारे हमने

की ये दीवार बलन्द और बलन्द और बलन्द
बाम-ओ-दर और ज़रा और सँवारे हमने
( आँधियाँ तोड़ लिया करती थीं शमओं की लवें
जड़ दिये इसलिये बिजली के सितारे हमने ) -२

बन गया कसर तो पहरे पे कोई बैठ गया -२
सो रहे ख़ाक पे हम चोरी की तामीर लिये
अपनी नस नस में लिये मेहनत-ए-पैहम की छन
बन्द आँखों में इसी कसर की तस्वीर लिये

अरे दिन पिघलता है उसी तरह सरों पर अब तक
रात आँखों में खटकती है सियाह तीर लिये

आज की रात बहुत गर्म हवा चलती है
आज की रात न फुटपाथ पे नींद आयेगी
सब उठो, मैं भी उठूँ, तुम भी उठो, तुम भी उठो
कोई खिड़की इसी दीवार में खुल जायेगी








आज जाने की जिद न करो

फरीदा खानम की गाई प्रसिद्ध गजल 'आज जाने की जिद न करो, यूं ही पहलू में बैठे रहो, हाय मर जाएंगे हम तो लुट जाएंगे, ऐसी बातें न किया करो..

Written by-- Faiyyaz Hashmi
Sung by-- Farida Khanum's [one of her most popular songs]. This has also been sung by Habib Wali Mohamed.

आज जाने की जिद न करो
यूँ ही पहलू में बैठे रहो
हय मर जायेंगे, हम तो लुट जायेंगे
ऐसी बातें किया न करो

तुम ही सोचो ज़रा क्यूँ न रोकें तुम्हें
जान जाती है जब उठ के जाते हो तुम
तुम को अपनी कसम, जानेजाँ
बात इतनी मेरी मान लो

वक्त की क़ैद में ज़िंदगी है मग़र
चंद घड़ियाँ यही हैं जो आज़ाद हैं
इन को खो कर अभी जानेजाँ
उम्र भर न तरसते रहो

कितना मासूम-ओ-रंगीन है ये समां
हुस्न और इश्क की आज मीराज है
कल की किसको ख़बर जानेजाँ
रोल लो आज की रात को

गेसुओं की शिकन है अभी शबनमी
और पलकों के साये भी मदहोश हैं
हुस्न-ए-मासूम को जानेजाँ
बेख़ुदी में न रुसवा करो.





आज पुरानी राहों से, कोई मुझे आवाज़ न दे


चित्रपट / Film: Aadmi
संगीतकार / Music Director: नौशाद अली-(Naushad)
गीतकार / Lyricist: Shakeel
गायक / Singer(s): Rafi



आज पुरानी राहों से, कोई मुझे आवाज़ न दे
दर्द में डूबे गीत न दे, गम का सिसकता साज़ न दे

बीते दिनों की याद थी जिनमें, मैं वो तराने भूल चुका
आज नई मंज़िल है मेरी, कल के ठिकाने भूल चुका
न वो दिल न सनम, न वो दीन-धरम
अब दूर हूँ सारे गुनाहों से

जीवन बदला दुनिया बदली, मन को अनोखा ज्ञान मिला
आज मुझे अपने ही दिल में, एक नया इनसान मिला
पहुँचा हूँ वहाँ, नहीं दूर जहाँ, भगवान की नेक निगाहों से

टूट चुके सब प्यार के बंधन, आज कोई ज़ंजीर नहीं
शीशा-ए-दिल में अरमानों की, आज कोई तस्वीर नहीं
अब शाद हूँ मैं, आज़ाद हूँ मैं, कुछ काम नहीं है आहों से






आज मौसम बड़ा बेईमान है, आज मौसम

Film: Loafer ()
Music: Laxmikant-Pyarelal
Lyrics: Anand Bakshi
Singer (s): Rafi
Starring: Dharmendra, Mumtaz

आज मौसम बड़ा बेईमान है
बड़ा बेईमान है, आज मौसम
आने वाला कोई तूफ़ान है
कोई तूफ़ान है, आज मौसम

क्या हुआ है, हुआ कुछ नहीं है
बात क्या है पता कुछ नहीं है
मुझसे कोई ख़ता हो गई तो
इस में मेरी ख़ता कुछ नहीं है
ख़ूबसूरत है तू रुत जवान है
आज मौसम बड़ा बेईमान है

काली-काली घटा दर रही है
ठंडी आहें हवा भर रही है
सबको क्या-क्या गुमान हो रहे हैं
हर कली हम पे शक कर रही है
फूलों का दिल भी कुछ बदगुमान है

ऐ मेरे यार ऐ हुस्न वाले
दिल किया मैंने तेरे हवाले
तेरी मर्ज़ी पे अब बात ठहरी
जीने दे चाहे तू मार डाले
तेरे हाथों में अब मेरी जान है





आज रोना पडा़ तो समझे हंसने का मोल क्या है

Film: Girl Friend (1960)
Music: Hemant
Lyrics: Sahir
Singer (s): Kishore, Sudha Malhotra
Starring: Kishore, Waheeda Rahman


(आज रोना पड़ा तो समझे
हँसने का मोल क्या है
अपना सपना खोना पड़ा तो समझे ) - २

ख़्वाबों की हक़ीक़त क्या थी
अरमानों की क़ीमत क्या थी
अपनों की मुहब्बत क्या थी
ग़ैर होना पड़ा तो समझे

आज रोना पड़ा तो समझे ...

सुख मिलता है किस मुश्किल से
क्या करती है दुनिया दिल से
इस रन्ग भरी महफ़िल से
दूर होना पड़ा तो समझे

आज रोना पड़ा तो समझे ...

निकले थे जिन्हें अपनाने
वो लोग थे सब बेगाने
इस बात को हम दीवाने
चैन खोना पड़ा तो समझे

आज रोना पड़ा तो समझे
हँसने का मोल क्या है
अपना सपना खोना पड़ा तो समझे





आज सोचा तो आंसू भर आये


Film: Hanste Zakhm ()
Music: Madan Mohan
Lyrics: Kaifi Azmi
Singer (s): Lata
Starring: Priya Rajvansh

आज सोचा तो आँसू भर आए
मुद्दतें हो गईं मुस्कुराए

हर कदम पर उधर मुड़ के देखा -२
उनकी महफ़िल से हम उठ तो आए
आज सोचा ...

दिल की नाज़ुक रगें टूटती हैं -२
याद इतना भी कोई न आए
आज सोचा ...

रह गई ज़िंदगी दर्द बनके -२
दर्द दिल में छुपाए छुपाए




आज हम अपनी दुआओं का असर देखेंगे


Film: Pakeezah (1971)
Music: Ghulam Mohammad
Lyrics: Kaif Bhopali
Singer (s): Lata, Rafi
Starring: Rajkumar, Meena Kumari, Ashok Kumar


( आज हम अपनी दुआओं का असर देखेंगे
तीर-ए-नज़र देखेंगे
ज़ख़्म-ए-जिगर देखेंगे
तीर-ए-नज़र देखेंगे ) -२

हो
आप तो आँख मिलाते हुए शरमाते हैं -२
आप तो दिल के धड़कने से भी डर जाते हैं
फिर भी ये ज़िद है के हम ज़ख़्म-ए-जिगर देखेंगे
( तीर-ए-नज़र देखेंगे
ज़ख़्म-ए-जिगर देखेंगे
तीर-ए-नज़र देखेंगे ) -२
ज़ख़्म-ए-जिगर देखेंगे

हो
प्यार करना दिल-ए-बेताब बुरा होता है -२
सुनते आये हैं के ये ख़ाब बुरा होता है
आज इस ख़ाब की ताबीर मगर देखेंगे
( तीर-ए-नज़र देखेंगे
ज़ख़्म-ए-जिगर देखेंगे
तीर-ए-नज़र देखेंगे ) -२
ज़ख़्म-ए-जिगर देखेंगे

जानलेवा है मुहब्बत का समाँ आज की रात
शम्मा हो जायेगी जल-जल के धुआँ आज की रात
आज की रात बचेंगे तो सहर देखेंगे
आज की रात
आज की रात बचेंगे तो सहर देखेंगे
तीर-ए-नज़र देखेंगे
ज़ख़्म-ए-जिगर देखेंगे

आज हम अपनी दुआओं का असर देखेंगे
तीर-ए-नज़र








आज है प्यार का फ़ैसला ऐ सनम

Film: Leader (1964)
Music: Naushad
Lyrics: Shakeel
Singer (s): Rafi
Starring: Dilip Kumar, Vyjayanthi Mala


आज है प्यार का फ़ैसला ऐ सनम
आज मेरा मुक़द्दर बदल जाएगा
तू अगर संगदिल है तो परवाह नहीं
मेरे नग़मों से पत्थर पिघल जाएगा

देख मैं हूँ बड़ी चोट खाए हुए
तेरे क़दमों में हूँ सर झुकाए हुए
आ गले से लगा ले मुझे वरना फिर
बात रह जाएगी वक़्त टल जाएगा
आज है प्यार का ...

दिल को मेरे तेरा दिल नहीं चाहिए
और सिवा इसके कुछ नहीं चाहिए
तूने कर दी अगर इक निगाह-ए-क़रम
मेरा टूटा हुआ दिल संभल जाएगा
आज है प्यार का ...




आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर ज़बान पर

Film: Brahmachari (1968)
Music: Shankar-Jaikishan
Lyrics: Shailendra
Singer (s): Rafi
Starring: Shammi Kapoor, Rajashri, Pran, Mumtaz, Jagdeep


(आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर ज़बान पर
सबको मालूम है और सबको खबर हो गई ) - २

(हमने तो प्यार में ऐसा काम कर लिया
प्यार की राह में अपना नाम कर लिया ) - २
प्यार की राह में अपना नाम कर लिया
आजकल ...

(दो बदन एक दिन एक जान हो गए
मंज़िलें एक हुईं हमसफ़र बन गए ) - २
मंज़िलें एक हुईं हमसफ़र बन गए
आजकल ...

(क्यों भला हम डरें दिल के मालिक हैं हम
हर जनम में तुझे अपना माना सनम ) - २
हर जनम में तुझे अपना माना सनम
आजकल ...

आधा है चन्द्रमा रात आधी


Film: Navrang (1959)
Music: C Ramchandra
Lyrics: Bharat Vyas
Singer (s): Asha, Manna Dey
Starring: Mahipal, Sandhya


आधा है चंद्रमा रात आधी
रह न जाए तेरी मेरी बात आधी, मुलाक़ात आधी
आधा है चंद्रमा...

आस कब तक रहेगी अधूरी
प्यास होगी नहीं क्या ये पूरी
प्यासा-प्यासा गगन प्यासा-प्यासा चमन
प्यासे तारों की भी है बारात आधी
आधा है चंद्रमा...

सुर आधा है श्याम ने बाँधा
रहा राधा का प्यार भी आधा
नैन आधे खिले होंठ आधे मिले
रही पल में मिलन की वो बात आधी
आधा है चंद्रमा...

पिया आधी है प्यार की भाषा
आधी रहने दो मन की अभिलाषा
आधे छलके नयन आधे छलके नयन
आधी पलकों की भी है बरसात आधी
आधा है चंद्रमा...


© Copyright 2009 Dr M C Gupta (UN: mcgupta44 at Writing.Com). All rights reserved.
Dr M C Gupta has granted Writing.Com, its affiliates and its syndicates non-exclusive rights to display this work.

[ <<--Previous || Back To Entry List || Next -->> ]


Creative Writing / Writer / WritersLog In To Leave FeedbackWriters / Writer / Creative Writing

Username:
Password:
Not a Member?
Signup right now, for free!

All accounts include:
*Bullet* FREE Email @Writing.Com!
*Bullet* FREE Portfolio Services!

Creative Writing / Writer / WritersLog In To Leave FeedbackWriters / Writer / Creative Writing

 
From Our Sponsor
By Online Authors

Advertise With Us * Linking To Writing.Com * Frequently Asked Questions
Privacy Statement * Copyright Policy * Online Creative Writing * Membership Agreement * Close An Account

Resources: Genre Listing, Copyrights, Self Publishing, Web Hosting, Writing Classes, Newsletters

Copyright 2000 - 2010 21 x 20 Media, Inc.
All rights reserved. This site is property of 21 x 20 Media, Inc.
All Writing.Com images are copyrighted and may not be copied / modified in any way.
All other brand names & trademarks are owned by their respective companies.
Writing.Com is proud to be hosted by INetU Managed Hosting since 2000.
Send questions or comments to: support@Writing.Com   [Archive / Links]

Freelance Writing * Writers Resources * Writers Forums * Writers Block * Writing Prompts * Online Publishing * Poetry * Love Poetry
Fiction Writing * Blog Writing * Creative Writing * Essay Writing * Letter Writing * Poetry Writing * Technical Writing * Story Writing
Short Story Writing * Writers * Read Online * Writing Contests * Writing Software * Writing Journals * Writing A Book * Writing A Novel
Poetry Contests * Writing Web Site * Writing Help * Science Fiction Writing * Romance Writing * Mystery Writing * Fantasy Writing * Comedy Writing
Horror Writing * Screenplay Writing * How To Write * Write Books * Read Write * Writing Tips * Writing Tools * Writing Community
Writing Classes

Places of Interest: Unique Wedding Invitations for wedding needs. Fax Machines and Color Copiers found here.
Baby Names can be hard to pick. Finally - Clean, hygenic toilet seats covers. Body Piercing anyone?
Vampires are people to. Astronomy for star searchers. A Mortgage Calculator for those refinancing.
Scrapbooking is fun! Mesothelioma is a terrible disease., Write Poetry here. Try this Stock Market quiz.
Teaching is a noble job. Everyone loves Pets. Information on Tax Refunds while you stay fit and Workout. Wiggly is a worm.


(This page generated in 1.170 seconds.)