![]() | No ratings.
Present situation of a common man |
| आदमी बेचारा जग गया आदमी नीद से जब सर पर सूरज आ गया आँखें गयी दिवाल घड़ी पर देख माथा चकरा गया लगा करने अफसोस निद्रा पर गम के मारे आँशू आ गया नैनो से इतना जल टपके चेहरा पूरा धुला गया जैसे तैसे दफतर पहुँचा डाँट उपहार में पा गया काम था उसे इतना करना देख पशीना आ गया धीरे धीरे टाइम काटा चेहरे पर रौनक आ गयी जैसे देखा लिस्ट सामानो की फिर से आँखे भर आ गयी शापिंग करने के खातिर एटीएम के पैसे खा गया फिर भी बीबी खुश ना हुयी ताने ऊपर से पा गया |