*Magnify*
SPONSORED LINKS
Printed from https://www.writing.com/main/view_item/item_id/1753019-Pyar
Printer Friendly Page Tell A Friend
No ratings.
Rated: E · Poetry · Romance/Love · #1753019
What is Love (hindi)
'प्यार??' by Pranay

'लाइफ' में जो एक ना एक बार होता है,
दिमाग से नहीं जो 'दिल' से रिलेटेड होता है,
सबके 'यौवन' में जो मोस्ट 'कॉमन' होता है,
क्या यही प्यार होता है??


ना दिन में चैन ना रात में होता है,
उनके 'दीदार' को दिल 'बेकरार' होता है,
उनका आना 'वसंत' तो जाना 'पतझड़' हो जाया करता है,
क्या यही प्यार होता है??


ना भूख लगती है,ना प्यास लगती है,
जब रात सिर्फ 'तारों' के साथ कटती है,
जब 'अमावस' को भी 'चाँद' का इंतज़ार होता है,
क्या यही प्यार होता है??


हाँ-हाँ यही प्यार होता है,
जो 'उम्र' के बंधन से आजाद होता है,
'धर्म','जाति' के आर-पार होता है,
हर 'राज' को जिसका इंतज़ार होता है,
सचमुच यही प्यार होता है!!
© Copyright 2011 pranay jain (pranayjec at Writing.Com). All rights reserved.
Writing.Com, its affiliates and syndicates have been granted non-exclusive rights to display this work.
Printed from https://www.writing.com/main/view_item/item_id/1753019-Pyar